नया साल मुबारक

तु कहाँ चला गया मेरे दोस्त
अभी पुराना काम बाकी है
काम होने पर जश्न मनाते
ऊस जश्न का जाम बाकी  है
365 दिन पहले चले साथ साथ
मेरे साथी वो निभाना बाकी है
सोच दोनो की समान हो चली थी
पाना था मुकाम ऊसका काम बाकी है
सोचता रहा हर पल कल पर टाल कर
अधर मे आया वक्त न रुका वो अफसोस बाकी है
आज तुम जानो को तैयार हो
तो होश आया तुम्हारे बिना हम कहाँ बाकी है
तुमने कहा नया जो आ रहा है अच्छा है
अभी तो तुम्हारे साथ का कर्ज बाकी है
नया आयेगा क्या छिनेगा    क्या बिनेगा
हमे क्या पता हमने तो ता ऊम्र खाक फाकी है
नये पर क्या विश्वाश करें
अगर लुट गये तो कुछ भी ना बाकी है
जो तुम पर विशवास था
वो नये पर बने ईस पर हमे शक काफी है
तभी घंटी बजी दरवाजा खोला
देखा नया साल और ऊसमे ऊर्जा काफी है


मुबारक हो सबको नया साल
वो कडक कर बोला खाओ कसम मेरे रहते पूरे करोगे वो सारे काम जो बाकि है
हमने तुरंत कहा खाते है कसम पूरे करेंगे अधुरे काम
मुबारक नया साल पुरानी नाकामियों की माफी है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मांँ मांँ होती हैं